Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
14 May, 2026

भाजपा का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, नगर निगम चुनाव से पहले आरोप पत्र जारी करने की तैयारी

नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में बाधा, भ्रष्टाचार और वादों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चार नगर निगमों में आरोप पत्र जारी करने की घोषणा की।

शिमला, 14 मई।
हिमाचल प्रदेश में 17 मई को प्रस्तावित नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध व्यापक राजनीतिक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी ने बताया कि धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी नगर निगम क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की कथित विफलताओं, झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में कहा कि चारों नगर निगमों में पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत धर्मशाला में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, पालमपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपिन परमार, सोलन में भाजपा नेता राजेश कश्यप और शैलेन्द्र गुप्ता तथा मंडी में विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमबाल आरोप पत्र प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के गठन के बाद प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने, भ्रष्टाचार में वृद्धि तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव पूर्व घोषित गारंटियों में से कोई भी पूरी नहीं हुई है।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों में विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर केवल वादों और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कार्यप्रणाली से निराश है और इसका प्रभाव आगामी चुनावों में स्पष्ट दिखाई देगा।

भाजपा के अनुसार यह आरोप पत्र केवल चुनावी दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कार्यकाल का तथ्यात्मक लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगा, जिसके माध्यम से यह बताया जाएगा कि प्रदेश आर्थिक संकट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़