Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
21 Jul, 2026

मध्य प्रदेश में 1000 करोड़ के निवेश की तैयारी

श्याम सेल एंड पावर कम्पनी ने मध्य प्रदेश में 1000 करोड़ रुपये के नए निवेश और पीथमपुर में दूसरी उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया।

भोपाल, 21 जुलाई।

श्याम सेल एंड पावर कम्पनी ने मध्य प्रदेश में करीब 1000 करोड़ रुपये के नए निवेश की इच्छा जताई है। मंगलवार को कम्पनी के पदाधिकारियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी प्रस्तावित परियोजना की जानकारी दी और अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों की बढ़ती रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक प्रत्येक निवेशक का स्वागत है और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है।

बैठक में कम्पनी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दीपक कुमार गौर ने मुख्यमंत्री को कम्पनी की भावी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कम्पनी स्टेनलेस स्टील का निर्माण करती है और धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में उसकी एक उत्पादन इकाई पहले से संचालित है।

कम्पनी पदाधिकारियों ने बताया कि पीथमपुर स्थित मौजूदा इकाई में 550 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 1300 लोगों को रोजगार मिला है। अब कम्पनी इसी औद्योगिक क्षेत्र में दूसरी उत्पादन इकाई स्थापित करना चाहती है। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए कम्पनी ने अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है।

औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कम्पनी को प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी निर्माण इकाई के लिए कम्पनी ने पीथमपुर को ही चुना है। इस परियोजना के लिए कम्पनी को पहले ही 25 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है, हालांकि अब कम्पनी ने अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता जताई है। बैठक में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चन्द्रमौली शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़