Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
18 May, 2026

चुनाव बाद हिंसा मामलों में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 181 नई प्राथमिकी दर्ज

पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामलों में सीआईडी ने 181 नई प्राथमिकी दर्ज करते हुए 59 मामलों को दोबारा खोलकर व्यापक जांच शुरू की है।

कोलकाता, 18 मई।

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में राज्य की अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई जांच प्रक्रिया शुरू की है।

सीआईडी के अनुसार अब तक 458 नई जांच प्रक्रियाएं आरंभ की जा चुकी हैं, जिनमें से 181 मामलों में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 59 मामलों को दोबारा खोलकर पुनः जांच शुरू की गई है।

सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि चुनाव के बाद हिंसा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिन मामलों में पहले अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर जांच बंद कर दी गई थी, उनमें भी पुनः जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 59 मामलों को फिर से खोला गया है और उनमें नए सिरे से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के कई जिलों में हिंसा, हमले, धमकी और विस्थापन की घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए थे, जिसके बाद व्यापक राजनीतिक विवाद भी उत्पन्न हुआ था।

इसी सप्ताह राज्य विधानसभा में यह भी जानकारी दी गई कि चुनाव बाद हिंसा से जुड़े करीब 12,500 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और सभी मामलों में दोबारा जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़