Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

त्योहार
21 Mar, 2026

दिल्ली में ईद-उल-फितर का पर्व अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया

दिल्ली में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व नमाज और विशेष दुआओं के साथ अकीदत और उल्लास के साथ मनाया।

नई दिल्ली, 21 मार्च 2026।

दिल्ली में ईद-उल-फितर का पर्व आज पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह मुस्लिम समुदाय ने दो रक़अत की ईद की नमाज अदा कर विश्व शांति, देश की तरक्की और खुशहाली की विशेष दुआएं की।

शाहजहानी जामा मस्जिद में इमाम सैयद अहमद बुखारी ने नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मस्जिद प्रांगण, सीढ़ियों और सड़क पर भी नमाजी ईद की नमाज में शरीक नजर आए। नमाज के बाद इमाम ने विशेष दुआएं कीं।

पुरानी दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने नमाज कराई। उन्होंने विश्व में व्याप्त अशांति का जिक्र करते हुए शांति की कामना की और देश में खुशहाली तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ की। यहां भी बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए।

रानी झांसी रोड स्थित शाही ईदगाह में भी ईद की नमाज का आयोजन हुआ, जहां मुसलमानों की भारी उपस्थिति रही। एंग्लो अरेबिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मस्जिद में भी विशेष प्रबंध के तहत नमाज अदा की गई।

दिल्ली के सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के मोहल्लों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। यमुना पार के लक्ष्मी नगर, शकरपुर, झील, खुरेजी, ताज एनक्लेव, शास्त्री पार्क, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, नंदनंगरी, सीमापुरी, मौजपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, मयूर विहार, वसुंधरा, सराय काले खां, जामिया नगर, बटला हाउस, अबुल फजल एनक्लेव, बदरपुर, तुगलकाबाद, संगम विहार, हमदर्द नगर, मदनगीर, खानपुर, हौज रानी, महरौली, साकेत, वसंत कुंज, वसंत विहार और अन्य बाहरी क्षेत्रों की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

इस मौके पर मस्जिदों के बाहर गुब्बारे और खिलौने बेचने वालों की कतार लगी रही, जहां बच्चे खुशी-खुशी खरीदारी करते नजर आए।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़