Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
29 Apr, 2026

एयर इंडिया के पायलट की बाली में हार्ट अटैक से मौत

एयर इंडिया के पायलट की बाली में हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद एयरलाइन ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

नई दिल्ली 29 अप्रैल।

एयर इंडिया के एक पायलट की बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार लगभग चालीस वर्ष आयु के फर्स्ट ऑफिसर मंगलवार को दिल्ली से बाली के लिए उड़ान संचालित कर रहे थे।

बाली पहुंचने के बाद वे निर्धारित क्रू रेस्ट पर थे, इसी दौरान होटल में उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हार्ट अटैक होने की पुष्टि की।

चिकित्सा टीम के लगातार प्रयासों के बावजूद पायलट को बचाया नहीं जा सका। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से पूरा एयरलाइन परिवार शोक में है और वह मृतक के परिवार के संपर्क में है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़