चंडीगढ़, 18 फरवरी।
हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर वर्तमान सदस्य किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
90 सदस्यीय विधानसभा में संख्या बल के आधार पर एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। हालांकि यदि भाजपा दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारती है तो मुकाबला रोचक हो सकता है।
अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। 5 मार्च तक नामांकन, 6 मार्च को जांच और 9 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि है। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहे तो 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।















