Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
21 May, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत सुभाषित से किया मातृभूमि की महिमा का वर्णन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर मातृभूमि की दिव्यता, शक्ति, पराक्रम और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का वर्णन करते हुए भारत की गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया।

नई दिल्ली, 21 मई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी मातृभूमि केवल साधना और उपासना की भूमि ही नहीं, बल्कि साहस, शक्ति और समस्त लोककल्याण की पावन धरा रही है। उन्होंने कामना व्यक्त की कि भारत की महान सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन सभ्यता सदैव सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करती रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें मातृभूमि की महिमा और उसके दिव्य स्वरूप का वर्णन किया गया है।

इस सुभाषित में कहा गया है कि जिस पवित्र भूमि पर हमारे पूर्वजों ने महान कार्य किए, जहां देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की, और जो भूमि समस्त जीव-जंतुओं का आश्रय है, वह पृथ्वी मानव जीवन को ऐश्वर्य, सौभाग्य, तेज और समृद्धि प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुभाषित हमारी मातृभूमि की दिव्यता, गौरव और समृद्ध परंपरा का परिचायक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह भूमि केवल आध्यात्मिक साधना का केंद्र नहीं रही, बल्कि यह पराक्रम, शक्ति और जनकल्याण की भी आधारभूमि रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़