Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
26 May, 2026

हिमाचल प्रदेश: संजय गुप्ता नियुक्त किए गए नियमित मुख्य सचिव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नियमित मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठता के आधार पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति प्रक्रिया संभावित है।

शिमला, 26 मई।

प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नियमित मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे अब तक कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

संजय गुप्ता का कार्यकाल 31 मई 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति के साथ समाप्त होगा। इससे पूर्व, वे अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नगर एवं ग्राम नियोजन तथा आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब नगर एवं ग्राम नियोजन तथा आवास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सचिव (सहकारिता) को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2025 में उन्हें कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 1988 बैच के अधिकारी संजय गुप्ता का प्रशासनिक करियर लगभग चार दशकों का रहा है। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान प्रधान सचिव, प्रबंध निदेशक और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक एवं उपमंडलीय स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

31 मई को सेवानिवृत्ति के उपरांत, प्रशासनिक गलियारों में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वरिष्ठता क्रम के अनुसार, वर्तमान में केके पंत (1993 बैच) अगले मुख्य सचिव के पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़