Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत और पांच घायल

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज एम्स में जारी है।

रायबरेली, 27 मई।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार रायबरेली एम्स में चल रहा है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास हुई। गंगा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से जौनपुर जा रही एक स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर पहले प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां जांच के दौरान समृद्धि (11), सरोज (35) और संगीता (22) को मृत घोषित किया गया। समर्थ (4), नीरज सिंह (45), प्रतिमा सिंह (35), गुरुचरण सिंह (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सलोन के कोतवाल ने बताया कि सभी लोग नोएडा से जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित सीलमपुर गांव में पारिवारिक रामायण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़