Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
15 May, 2026

जोधपुर के केरू हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटा, रिसाव से झाड़ियों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जोधपुर के केरू क्षेत्र में केमिकल से भरे टैंकर के पलटने से रिसाव के कारण झाड़ियों में आग लग गई, हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जोधपुर, 15 मई।

जोधपुर के निकट केरू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कांदला से पंजाब की ओर जा रहा केमिकल से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरे रासायनिक पदार्थ का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास की झाड़ियों में आग लग गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दोपहर तक क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कर पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित रखा गया है। मामले में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टैंकर में दवाइयों के निर्माण में उपयोग होने वाला केमिकल भरा हुआ था।

थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह के अनुसार सुबह सूचना मिली थी कि केरू हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक पिंटू कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण और कांस्टेबल नरपत सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टैंकर चालक भोमाराम कांदला से पंजाब की ओर जा रहा था, तभी केरू हाईवे पर पहुंचने के दौरान संभवतः उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन केमिकल रिसाव के कारण आग लगने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

फिलहाल टैंकर को थाने में रखकर जांच की जा रही है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे आगे रवाना किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़