Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
18 Feb, 2026

कोरबा में तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, डूबने की आशंका

उरगा थाना क्षेत्र के सूपातराई गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव तालाब में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डूबने से मौत की आशंका।

कोरबा, 18 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूपातराई में बुधवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के तालाब में मिला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार बुद्धू राम मैत्री रोज की तरह सुबह दातून और टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के तालाब में एक शव तैरता दिखाई दिया, जिसकी पहचान बुद्धू राम मैत्री के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उरगा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़