Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

धर्म / अध्यात्म
16 May, 2026

वट सावित्री व्रत से सुहागिनों ने मांगी पति दीर्घायु

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करते हुए अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना श्रद्धा और आस्था के साथ की।

अररिया, 16 मई।

सुहाग की रक्षा और पति की लंबी आयु की कामना को लेकर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इस अवसर पर धार्मिक माहौल बना रहा।

विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्षों के पास महिलाएं स्नान कर नए वस्त्र पहनकर एकत्र हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने घर पर भी निर्जला व्रत रखकर पूजा की और अपने पति की दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखी गई। पूजा की थालियों में फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, रोली और मिठाई लेकर महिलाएं पहुंचीं। पूजा के बाद वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत भी लपेटा गया। कई महिलाओं ने व्रत कथा का श्रवण भी किया।

पौराणिक मान्यता के अनुसार यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा है, जिसमें सावित्री ने अपने पतिव्रत और तपस्या के बल पर यमराज से अपने पति का जीवन वापस प्राप्त किया था। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य और सुहाग की दीर्घायु के लिए किया जाता है।

पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत भी गाए। मंदिरों और वट वृक्ष स्थलों पर श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़