Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

ओडिशा
18 May, 2026

ओडिशा भाजपा कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

ओडिशा में भाजपा कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक मजबूती, विकास और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

भुवनेश्वर, 18 मई।

ओडिशा दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य में पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर भुवनेश्वर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा की इस राज्य स्तरीय कोर कमेटी बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में ओडिशा के राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जुएल ओराम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनमोहन सामल, भाजपा ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, सह-प्रभारी लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रदेश संगठन महासचिव मानस महांति, सांसद प्रताप षडंगी, डॉ. संबित पात्रा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी बैठक में भाग लिया। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी करने पर विचार साझा किए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में हुई कोर कमेटी बैठक में संगठनात्मक कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ओडिशा की डबल इंजन सरकार राज्य के समग्र विकास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के कल्याण के साथ-साथ ओडिशा की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़