Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
26 Mar, 2026

रानी रेवती देवी विद्या निकेतन में कन्या पूजन के साथ मनाई दुर्गाष्टमी

प्रयागराज के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नवरात्र की महाअष्टमी पर 51 कन्याओं का माता महागौरी के रूप में विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया गया।

प्रयागराज, 26 मार्च 2026।

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज में गुरुवार को नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 51 कन्याओं का माता महागौरी के रूप में विधिवत पूजन किया गया और उन्हें उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी सीता पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने कन्याओं का पूजन-आरती किया। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने माता महागौरी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और देश तथा विद्यालय की प्रगति की कामना की।

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि अष्टमी पर्व विशेष रूप से नवरात्रि की महाअष्टमी हिंदू धर्म में देवी दुर्गा की शक्ति और दिव्य नारीत्व का प्रतीक है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है। कन्या पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि यह शक्ति के चरम रूप को समर्पित होता है और आध्यात्मिक नवीनीकरण एवं साहस प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़