Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रोजगार
17 Mar, 2026

रेनो ने नई डस्टर लॉन्च की, शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये

रेनो ने भारतीय बाजार में नई डस्टर लॉन्च की है, जो पैनोरमिक सनरूफ, एडास फीचर और 360 डिग्री कैमरा सहित आधुनिक खूबियों से लैस है और इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है।

नई दिल्ली, 17 मार्च।

फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी रेनो ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी 'डस्टर' के नए अवतार को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी है और देशभर में इसकी डिलीवरी आज से शुरू हो गई है।

रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने बताया कि नई डस्टर भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों के अनुरूप मजबूत प्रदर्शन, टिकाऊपन और रोजमर्रा की उपयोगिता वाली खूबियों से लैस है और यह भारतीय ग्राहकों को भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि नई डस्टर में टर्बो टीसीई 1.0 लीटर और 1.6 लीटर इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ डीसीटी ट्रांसमिशन में भी पेश किया गया है। पांच संस्करणों में उपलब्ध इस मॉडल का शुरुआती संस्करण 10.49 लाख रुपये में मिलेगा, जबकि 31 मार्च तक बुकिंग कराने पर ग्राहक इसे 10.29 लाख रुपये में प्राप्त कर सकेंगे।

नई डस्टर में फुल एलईडी लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एडास फीचर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने इस मॉडल पर सात साल की वारंटी की भी घोषणा की है। यह एसयूवी देशभर में रेनो के 350 से अधिक बिक्री और 450 से अधिक सर्विस सेंटर नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़