Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टेलीविजन
04 Jun, 2026

'AA23' को लेकर चल रही अटकलों पर ब्रेक, अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज प्रोजेक्ट जारी के संकेत

लेखक रत्ना कुमार की नई पोस्ट ने अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA23' के बंद होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है और संकेत दिए कि फिल्म योजना के अनुसार जारी है।

नई दिल्ली, 04 जून।

अल्लू अर्जुन और निर्देशक लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'AA23' को लेकर कुछ दिनों से चल रही अटकलों को लेखक रत्ना कुमार की नई पोस्ट ने खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर पहले यह खबर वायरल हुई थी कि बजट संबंधी समस्याओं के कारण फिल्म रुक गई है, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि यह परियोजना योजना के अनुसार जारी है।

रत्ना कुमार ने कमल हासन अभिनीत फिल्म 'विक्रम' के चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर निर्देशक लोकेश कनगराज को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि 'विक्रम' की दुनिया में प्रवेश करने से पहले दर्शकों को 'कैथी' दोबारा देखनी चाहिए। इसी पोस्ट में उन्होंने 'AA23' का जिक्र करते हुए लिखा कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके इस बयान को फिल्म जारी रहने का संकेत माना जा रहा है।

लेखक रत्ना कुमार लंबे समय से लोकेश कनगराज के करीबी सहयोगी रहे हैं और 'कैथी', 'विक्रम' तथा 'लियो' जैसी फिल्मों के लेखन से जुड़े रहे हैं। अब वह 'AA23' में भी लेखक के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे फिल्म के बंद होने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

वहीं, अल्लू अर्जुन इस समय निर्देशक एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फैंस को उम्मीद है कि 'AA23' से जुड़ा आधिकारिक अपडेट जल्द ही सामने आएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़