Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

ओडिशा
06 Jun, 2026

पुरी में ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण बैठक का सफल समापन: वैश्विक मंच पर चमका ओडिशा का आपदा प्रबंधन मॉडल

पुरी में आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण वर्किंग ग्रुप की बैठक में सदस्य देशों ने ओडिशा के चक्रवात प्रबंधन और लचीले बुनियादी ढांचे के मॉडल की मुक्त कंठ से सराहना की।

पुरी, 06 जून।

भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के अंतर्गत ओडिशा के पुरी में आयोजित 'ब्रिक्स डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप' की तीन दिवसीय दूसरी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 3 से 5 जून तक चली इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, इथियोपिया, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित आठ सदस्य देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसका मुख्य विषय "रेज़िलिएंस, नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण" था।

बैठक के बाद लोक सेवा भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और एनडीएमए के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस आयोजन की उपलब्धियों को साझा किया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर ओडिशा ने अपने विश्व स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉडल, विशेषकर चक्रवात प्रबंधन और शून्य जनहानि के लक्ष्य को प्राप्त करने की अपनी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। प्रतिनिधियों ने ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओड्राफ) द्वारा रामचंडी में किए गए जल बचाव अभियान के जीवंत प्रदर्शन को देख राज्य की त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र और आधुनिक उपकरणों की सराहना की। आपदा प्रबंधन के साथ ही, इस आयोजन ने ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। अधिकारियों ने इसे 'विकसित ओडिशा 2036' के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़