Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राष्ट्रीय खेल
02 Jul, 2026

डीपीएल के लिए पुरानी दिल्ली-6 ने किया टीम का ऐलान, ललित यादव संभालेंगे कमान

पुरानी दिल्ली-6 फ्रेंचाइजी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन हेतु ललित यादव की कप्तानी में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण वाली 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, 02 जुलाई।

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के आगामी तीसरे संस्करण के लिए पुरानी दिल्ली-6 फ्रेंचाइजी ने अपनी 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बुधवार को संपन्न हुई खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया के बाद टीम ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के एक संतुलित मिश्रण को अपनी टीम में जगह दी है। अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार उपलब्ध नहीं होंगे, जिनकी जगह टीम ने ललित यादव को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी है।

फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश नांगिया ने टीम के संयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि नीलामी के दौरान एक मजबूत और संतुलित टीम बनाने का जो लक्ष्य रखा गया था, वह पूरा हुआ है। उन्हें भरोसा है कि यह टीम खिताब जीतने का दम रखती है। मुख्य कोच विजय दहिया ने बताया कि नीलामी में ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई जो बदलती परिस्थितियों में प्रभावी साबित हो सकें और टीम को बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर गहराई प्रदान करें।

लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। टीम के मुख्य खिलाड़ियों में अनुज रावत, दिग्वेश राठी, देव लाकड़ा, पंकज जसवाल, समर्थ सेठ, राजनीश दादर और उधव मोहन जैसे नाम शामिल हैं। अब पूरा ध्यान खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य बैठाने और टूर्नामेंट की चुनौतियों के लिए तैयार होने पर है।

टीम सूची: ललित यादव, उधव मोहन, राजनीश दादर, रोहन राणा, आर्यन गौर, वनम अग्रवाल, अजय अहलावत, कुश नागपाल, दिग्वेश राठी, युग गुप्ता, कबीर सचदेवा, गौरव सरोहा, देव लाकड़ा, अनुज रावत, समर्थ सेठ, मोहक कुमार, यश कुमार, पंकज जसवाल, हर्षवर्धन फोगाट, अर्जुन रेक्सवाल, लक्ष्य वर्मा, प्रिंस मिश्रा, अश्विनी चिल्लर, आदित्य वर्मा और आदित्य मल्होत्रा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़