Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
23 Feb, 2026

पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को बढ़ावा, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय को मिली दो ई-रिक्शा की सौगात

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पहल मजबूत। आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने दो ई-रिक्शा भेंट किए। हरित परिवहन और स्वच्छ परिसर पर विशेष जोर दिया गया।

हिसार, 23 फरवरी।

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर को आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से दो इलेक्ट्रिक रिक्शा भेंट किए गए। कुलपति नरसी राम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शाओं को औपचारिक रूप से रवाना किया और फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिसर और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति को प्रभावी रूप से लागू कर रहा है। यह पहल सतत विकास और स्वच्छता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कुलसचिव विजय कुमार ने कहा कि रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुसार कार्य कर रहा है।

समारोह में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. योगेश छाबा, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गुप्ता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़