Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
02 Mar, 2026

कूचबिहार में पूर्व प्रधान के तालाब से दो ई-रिक्शा बरामद, चोरी की आशंका

कूचबिहार में पूर्व पंचायत प्रधान के तालाब से दो टोटो बरामद। पुलिस चोरी की आशंका जता रही है और टोटो की मालिकाना जानकारी जांच रही है।

कूचबिहार, 02 मार्च।

जिले के मेखलीगंज थाना क्षेत्र के वोटबाड़ी इलाके में सोमवार को पूर्व पंचायत प्रधान मृत्युंजय सिंह के तालाब से रहस्यमय तरीके से दो टोटो (ई-रिक्शा) बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से तालाब में पानी के भीतर तैरता हुआ कुछ देखा जा रहा था। सुबह एक व्यक्ति जब तालाब में जाकर उसे हटाने लगा, तो पता चला कि यह टोटो की छत थी। जांच में पूरे टोटो पानी में डूबा मिला। थोड़ी खोजबीन के बाद तालाब के पास ही दूसरा टोटो भी बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर मेखलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूर्व प्रधान का अनुमान है कि अज्ञात व्यक्ति कुछ दिन पहले टोटो को तालाब में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से दोनों टोटो बाहर निकाले। टोटो की नंबर प्लेट और इंजन नंबर की जांच कर मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़