Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
28 May, 2026

वर्ल्ड कप में साक्षी का दमदार आगाज, पदार्पण में हासिल किया सातवां स्थान

युवा निशानेबाज साक्षी पडेकर ने म्यूनिख में अपने पहले सीनियर वर्ल्ड कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर सातवां स्थान हासिल किया।

म्यूनिख, 28 मई ।

भारत की युवा निशानेबाज साक्षी पडेकर ने अपने पहले सीनियर वर्ल्ड कप में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल किया। जर्मनी के म्यूनिख स्थित ओलंपियाशीसेनलागे में आयोजित आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप में 22 वर्षीय साक्षी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।

महाराष्ट्र की साक्षी ने क्वालिफिकेशन दौर में 635.1 का शानदार स्कोर करते हुए तीसरे स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई। इस चरण में उनसे आगे केवल चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त वांग जिफेई और दक्षिण कोरिया की ओलंपिक चैंपियन ह्योजिन बान रहीं।

फाइनल मुकाबले में साक्षी ने अच्छी शुरुआत की और कई मौकों पर शानदार वापसी भी की। हालांकि निर्णायक दौर में वह फ्रांस की ओशेन म्यूलर से बेहद मामूली अंतर से पिछड़ गईं। अंत में 145.2 के कुल स्कोर के साथ उन्होंने सातवें स्थान पर प्रतियोगिता समाप्त की।

इस स्पर्धा में सर्बिया की युवा निशानेबाज एंडेलिजा स्टेवानोविच ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जापान की नोबाता मिसाकी को रजत पदक मिला, जबकि चीन की वांग जिफेई कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

भारतीय दल की अन्य निशानेबाजों में एलावेनिल वलारिवन 19वें स्थान पर रहीं, वहीं आर्या बोरसे 63वें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में कुल 146 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिससे मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा।

उधर, पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनीश भनवाला स्टेज-1 के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे। उन्होंने 290-10x का स्कोर करते हुए 18वां स्थान हासिल किया और फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी है।

प्रतियोगिता के अगले चरण में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़