Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
01 Jun, 2026

नाव परिचालन पर निर्णय, डीएम की अध्यक्षता में बनी व्यवस्था

बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव संचालन व्यवस्था को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर निजी नाव चालकों के साथ सहमति से दर निर्धारण एवं समिति गठन का निर्णय लिया गया।

भागलपुर, 01 जून।

बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक प्रस्तावित निःशुल्क नाव यात्रा संचालन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में निजी नाव चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में हुई इस बैठक में निजी नाव संचालकों की सहमति से प्रति व्यक्ति एवं मोटरसाइकिल हेतु एक निर्धारित दर तय की गई, जिसका वहन सरकार करेगी तथा किसी भी यात्री से नाव चालक किराया नहीं वसूलेंगे। दोपहिया वाहनों के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

निःशुल्क नाव परिचालन व्यवस्था के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें निजी नाव चालकों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।

बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार तथा नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़