Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राष्ट्रीय खेल
01 May, 2026

इंटर कॉलेज क्रिकेट में पीजीडीएवी कॉलेज की ऐतिहासिक जीत

पीजीडीएवी कॉलेज ने स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतते हुए फाइनल में पीजीडीएवी येल्लो को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसमें यश डबास की तूफानी पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने निर्णायक भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, 01 मई।

पीजीडीएवी कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम करते हुए फाइनल मुकाबले में पीजीडीएवी येल्लो को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है।

फाइनल मुकाबले में यश डबास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया, जहां उन्होंने केवल 36 गेंदों में 91 रन बनाए और अपनी पारी में 6 चौके तथा 10 छक्के लगाए। गेंदबाजी में प्रणित ने भी अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी येल्लो ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव नारंग ने शानदार शतक जड़ते हुए 102 रन की पारी खेली, जबकि नैतिक यादव ने 58 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में प्रणित ने 4 विकेट हासिल किए, वहीं वैभव पांडे ने 46 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीजीडीएवी कॉलेज ने आक्रामक अंदाज अपनाया और 14.5 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर 196 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत में यश डबास के साथ अंकित कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 66 रन की उपयोगी पारी खेली। विजेता टीम को कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर दरविंदर कुमार ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

इसके अलावा पीजीडीएवी कॉलेज की पुरुष टीम ने 27 वर्षों के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया है, साथ ही विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पहली बार 2.8 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी दी गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़