Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
27 Mar, 2026

मुरादाबाद में नवम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना से सम्पन्न चैत्र नवरात्र

मुरादाबाद में नवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की आराधना, कन्या पूजन और प्रसाद वितरण कर चैत्र नवरात्र पूर्ण किया।

मुरादाबाद, 27 मार्च 2026।

चैत्र नवरात्र के नवें दिन शुक्रवार को सुबह से ही मुरादाबाद में घर-घर और मंदिरों में मां भगवती के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की भक्ति और आराधना का क्रम जारी रहा। भक्तों ने कन्या पूजन कर अपने नवरात्र व्रत का संकल्प पूर्ण किया और घरों में व मंदिरों में कन्या भोज कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले कन्या-बरुओं के चरण धोए, रोली से तिलक किया और हाथ में कलावा बांधकर उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। इसके बाद हलवा, चने, पूरी, सब्जी, खीर आदि प्रसाद देकर माता रानी की पूजा अर्चना की। इसी के साथ चैत्र नवरात्र का पर्व संपन्न हुआ।

लालबाग स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री काली माता मंदिर और नौ देवी काली माता मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मुरादाबाद के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए, प्रसाद और श्रृंगार अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में बने मंदिरों में भी स्थानीय लोग पहुंचकर पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण में शामिल हुए।

श्री काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरी महाराज और नौ देवी काली माता मंदिर के महंत राम गिरि महाराज ने बताया कि भारी भीड़ के कारण मंदिर सुबह समय से पहले ही खोला गया और दोपहर में दो बजे बंद किया गया। शाम को चार बजे फिर से मंदिर खोले गए और श्रद्धालुओं को प्रसाद देने के साथ अलग-अलग द्वार से प्रवेश व निकासी कराई गई। देर रात तक मंदिर खुलने के कारण शनिवार को सुबह आठ बजे से मंदिर पुनः खोले जाएंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़