Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नगर पालिका अपडेट्स
22 Apr, 2026

स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर क्षेत्र में रहें नोडल अधिकारी आयुक्त संस्कृति जैन

आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने स्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई और नोडल अधिकारियों को समय पर कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 22 अप्रैल

भोपाल निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने स्वच्छता कार्यों और समय-सीमा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत तैनात सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर उपस्थित रहकर कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सक्षम स्वीकृति के बिना अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश दिए।

आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है, उन्हें स्वच्छता कार्यों से अलग किया जाए ताकि कार्यों की गुणवत्ता पर असर न पड़े।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सड़कों पर पड़े सी एंड डी वेस्ट को तत्काल हटाया जाए, नालों और नालियों की नियमित सफाई की जाए, फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाए और प्रत्येक वार्ड में समग्र केवाईसी के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएं।

आयुक्त ने कहा कि समग्र आईडी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी और वे अपनी आईडी का उपयोग कर आवश्यक कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जोर दिया कि सभी कर्मचारी स्व-गणना फॉर्म भरें ताकि जनगणना प्रक्रिया को सरल, सटीक और समयबद्ध बनाया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़