Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
14 Jul, 2026

बलौदाबाजार में पौधरोपण अभियान, अब ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड

बलौदाबाजार प्रशासन ने जनपद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने और सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड बनाने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।

बलौदाबाजार, 14 जुलाई।

जिले में मानसून के दौरान बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की तैयारी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों को इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाना है।

कलेक्टर ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर बड़ी राहत दी है। अब आवेदकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि राशन कार्ड की सुविधा 'सेवा सेतु' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी।

मुक्तिधामों की स्थिति को लेकर भी प्रशासन सख्त है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को आदेश दिया है कि जिन ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण, मरम्मत या शेड का काम बाकी है, वहां तत्काल प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान 'हम होंगे कामयाब' पोर्टल के माध्यम से चयनित 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में राजस्व प्रकरणों, स्वामित्व कार्ड, मुख्यमंत्री जनदर्शन और नगर पालिकाओं में स्वच्छता कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़