Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
16 May, 2026

परीक्षा प्रणाली पर सवाल, छात्रा की आत्महत्या से उठी बहस

लाल बाग में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रा की आत्महत्या के मामले पर सौरभ भारद्वाज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।

नई दिल्ली, 16 मई।

लाल बाग क्षेत्र में नीट (यूजी) परीक्षा रद्द होने के बाद एक अभ्यर्थी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले पर चिंता जताई।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मृतका लंबे समय से एमबीबीएस में प्रवेश के लिए तैयारी कर रही थी और यह उसका अंतिम प्रयास था, लेकिन पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई और अत्यधिक व्यथित हो गई।

उन्होंने बताया कि मानसिक दबाव बढ़ने के कारण छात्रा ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है और यह घटना लगातार सामने आ रही अन्य मामलों की तरह गंभीर चिंता का विषय है।

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से इस मामले में सख्त और ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि केवल किसी छोटे स्तर के प्रोफेसर को पकड़कर पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड बताना गलत है, असली मास्टरमाइंड प्रभावशाली और पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को युवाओं को भरोसा देना चाहिए कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होंगी और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि युवाओं से यह भी कहा जाए कि वे ऐसे कठोर कदम न उठाएं और मामले की निष्पक्ष व तेज जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़