Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पंजाब
20 May, 2026

पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार चार युवकों की मौत

पठानकोट-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से ऑल्टो कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पठानकोट, 20 मई ।

पठानकोट-गुरदासपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने चार युवकों की जिंदगी छीन ली। हादसा नौशहरा मज्जा सिंह के पास उस समय हुआ जब एक ऑल्टो कार की अज्ञात भारी वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़