Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
27 Feb, 2026

होली और ईद को लेकर आज शांति समिति की बैठक

बिलासपुर में होलिका दहन और ईद-उल-फितर को लेकर आज शाम शांति समिति की बैठक होगी। प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगा।

बिलासपुर, 27 फरवरी।

आगामी होलिका दहन और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बुलाई है। बैठक शाम 5:30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित होगी।

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी पर्व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़