Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राष्ट्रीय खेल
14 Apr, 2026

पीजीडीएवी कॉलेज ने स्वामी दयानंद टी-20 टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

नई दिल्ली में आयोजित अंतर-महाविद्यालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी कॉलेज ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर बड़ा स्कोर बनाते हुए खालसा कॉलेज को 106 रन से हराया।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल।

तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती अंतर-महाविद्यालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पीजीडीएवी कॉलेज (पुरुष) ने श्रेष्ठ पी यादव के नाबाद शतक की बदौलत श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 106 रन से बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी कॉलेज (पुरुष) ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 289 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से श्रेष्ठ यादव ने 52 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। यश डाबस ने भी 36 गेंदों पर नाबाद 98 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि अंकित कुमार ने 20 गेंदों में 46 रन जोड़े।

गेंदबाजी में सक्षम ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, वहीं अंकित डाबस ने 3.1 ओवर में 3 सफलताएं अर्जित कीं। यश डाबस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज की टीम 17.1 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। टीम के लिए वीरेन वाही ने 52 रन और मेहुल ने 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरे मुकाबले में श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज ने जाकिर हुसैन कॉलेज (पुरुष) को 5 विकेट से हराया। जाकिर हुसैन कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए, जिसमें अनमोल पोरवाल ने 50 रन और हर्ष ने 46 रन का योगदान दिया। जवाब में खालसा कॉलेज ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। आरव दहिया ने 71 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पियूष ने 8 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़