Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
25 Mar, 2026

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के धरने का सफल समापन

फतेहाबाद में पांच दिन चले पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के धरने के बाद एक्सईएन ने कर्मचारियों की सभी मांगें स्वीकार कर धरना समाप्त किया।

फतेहाबाद, 25 मार्च

अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। धरने के पांचवें दिन बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलविन्द्र नैन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार किया, जिसके बाद यूनियन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

धरने की अध्यक्षता प्रधान राजू राम शर्मा ने की और मंच संचालन सचिव मुकेश कड़वासरा ने किया। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान औम प्रकाश मंत्री, उपाध्यक्ष बलवान सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष भगवान, सलाहकार सज्जन कुमार, कार्यालय सचिव राजकुमार सेन और चेयरमैन सीताराम सुथार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एक्सईएन बलविन्द्र नैन ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एचकेआरएन कर्मचारियों की वैरिफिकेशन, एलटीसी, एसीपी, मेडिकल क्लेम का भुगतान और बदले की भावना से किए गए कर्मचारियों के तबादलों को रद्द करने जैसी सभी मांगों को जायज मानते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। एक्सईएन द्वारा लिखित सहमति मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। नेताओं ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और आंदोलन में दिखाई गई एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़