Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
21 Jul, 2026

डीपीआरओ कार्यालय की लिपिक 20 हजार की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने डीपीआरओ कार्यालय की महिला लिपिक को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

लखीमपुर खीरी, 21 जुलाई।

लखीमपुर खीरी के जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक को 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विकास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत रेखा मिश्रा पर एक सफाई कर्मचारी से विभागीय कार्य कराने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने विकास भवन स्थित कार्यालय में रेखा मिश्रा को 20 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद टीम ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई के बाद टीम आरोपित महिला लिपिक को अपने साथ ले गई। मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़