Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
09 May, 2026

थाना समाधान दिवस में 127 शिकायतें प्राप्त, 44 का मौके पर निस्तारण

देवरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनकर 127 में से 44 मामलों का तत्काल समाधान किया।

देवरिया, 09 मई।

देवरिया जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 44 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर आयोजित इस समाधान दिवस के दौरान सभी थानों में विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक थाने पर हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग डेस्क लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतों की सुनवाई की और कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। शेष लंबित प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए दोनों विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो मामलों की जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करेंगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़