Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
10 Jun, 2026

महू में 25 करोड़ की 30 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की 30 बीघा शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

इंदौर, 10 जून।

इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार को महू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार डॉ. अंबेडकर नगर महू की ग्राम मलेंडी स्थित शासकीय भूमि पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 30 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे पुनः सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश परमार ने बताया कि कुल 7.824 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्जे हटाए गए और भूमि को प्रशासन के अधीन लिया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। पूरे अभियान को सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया।

प्रशासन का कहना है कि जिले में शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत स्पष्ट किया गया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

महू के ग्राम मलेंडी में हुई यह कार्रवाई जिले की प्रमुख अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्रवाइयों में शामिल मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़