Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

बासमती को जीआई टैग न मिलने पर दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक की मांग

दिग्विजय सिंह ने बासमती को जीआई टैग दिलाने और जैविक कपास में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए किसानों के हित में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

भोपाल, 29 अप्रैल।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य के बासमती चावल और जैविक कपास से जुड़े गंभीर मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने इस बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और एपीईडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।

अपने पत्र में श्री सिंह ने बताया कि मप्र के बासमती उत्पादक किसान लंबे समय से जीआई टैग की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके चलते अन्य राज्यों के व्यापारी प्रदेश के बासमती चावल को अपने राज्य के नाम से निर्यात कर रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जैविक कपास के मुद्दे पर भी उन्होंने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ व्यापारियों, प्रमाणन एजेंसियों और अधिकारियों की मिलीभगत से साधारण बीटी कपास को ऑर्गेनिक बताकर निर्यात किया जा रहा है। इससे वास्तविक जैविक किसानों को नुकसान हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की साख पर भी असर पड़ा है। श्री सिंह ने उल्लेख किया कि वे इन मुद्दों को पहले राज्यसभा में उठा चुके हैं और प्रधानमंत्री सहित संबंधित मंत्रियों को भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रस्तावित बैठक में बासमती चावल को जीआई टैग दिलाने और जैविक कपास के उत्पादन व निर्यात व्यवस्था में पारदर्शिता लाने पर विस्तृत चर्चा का सुझाव दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार जल्द बैठक आयोजित कर किसानों के हित में ठोस कदम उठाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़