Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
07 May, 2026

आंधी में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, सुरक्षित लौटे सभी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर खराब मौसम और तेज आंधी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटाया गया, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित रहे।

मुंबई, 07 मई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया। वे मुंबई के महालक्ष्मी हेलीपैड से मुरबाड में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में मौसम अचानक बिगड़ने के कारण स्थिति अस्थिर हो गई।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने आगे बढ़ने के बजाय हेलिकॉप्टर को वापस लौटाने का निर्णय लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से जूहू हेलीपैड पर उतारा गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना के दौरान किसी प्रकार के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अचानक बदले मौसम के कारण कुछ समय के लिए उड़ान प्रभावित हुई, लेकिन समय रहते लिए गए निर्णय से बड़ी दुर्घटना टल गई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़