Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

महाराष्ट्र
06 Apr, 2026

मुंबई में फर्जी मोदी ग्रीटिंग से रंगदारी, दो गिरफ्तार

मुंबई एंटी-एक्सटॉर्शन स्क्वॉड ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर फर्जी ग्रीटिंग कार्ड बनाकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जांच जारी है।

06 अप्रैल, मुंबई।

महाराष्ट्र की मुंबई एंटी-एक्सटॉर्शन स्क्वॉड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से फर्जी ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक सामाजिक कार्यकर्ता से रंगदारी मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान तौसीफ हुसैन इस्माइल पटेल और सिद्धिनाथ दीनानाथ पांडे उर्फ सुनील के रूप में हुई है। मामले की जांच अभी जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और अपनी संस्था चलाती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात कुछ दिन पहले तौसीफ और फरनाज वाडिया से हुई थी। इन आरोपितों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से ग्रीटिंग कार्ड देने का वादा किया और 20 मार्च को शिकायतकर्ता को फर्जी कार्ड सौंपा। इस कार्ड में जन्मदिन की बधाई और उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा लिखी गई थी।

जब शिकायतकर्ता ने कार्ड को अपने कुछ साथियों को दिखाया, तो पता चला कि यह फर्जी है। इसके बाद आरोपितों ने ग्रीटिंग कार्ड के बदले चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया और वर्ली स्थित एक होटल में जाल बिछाकर दोनों को रंगदारी लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपितों ने इसी तरह और लोगों को फर्जी ग्रीटिंग कार्ड दिखाकर उनसे पैसे लिए हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़