Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
29 Apr, 2026

हाईकोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की अर्जी पर नया नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी की अर्जी पर नया नोटिस जारी करते हुए मामले की आगे की प्रक्रिया शुरू की है।

नई दिल्ली 29 अप्रैल।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की याचिका के संबंध में नया नोटिस जारी किया है। यह मामला आबकारी नीति प्रकरण में समन जारी होने के बावजूद जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित न होने से जुड़ा हुआ है।

ईडी ने इस मामले में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में केजरीवाल को बरी किए जाने के निर्णय को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री के अनुसार पूर्व में जारी किया गया नोटिस संबंधित पक्ष तक नहीं पहुंच सका था।

जांच एजेंसी के वकील ने अदालत को बताया कि एक अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बाद भी किसी की ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। अदालत ने इसी आधार पर नया नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़