Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 May, 2026

दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

किशनगंज में महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

किशनगंज, 23 मई ।

महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया, जो पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उसके पति के रोजगार के लिए बाहर चले जाने के बाद आरोपी, जो रिश्तेदार बताया जाता है, का घर आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान आरोप है कि आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और बाद में उसे किशनगंज वापस ले आया।

इसी बीच पति के लौटने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़