Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
21 Jul, 2026

60 सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

राजगढ़ पुलिस ने 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और साइबर सेल की मदद से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

राजगढ़, 21 जुलाई।

मध्य प्रदेश के लीमाचौहान थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और साइबर सेल की मदद से अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बताया कि 16 जुलाई को ग्राम पड़ाना निवासी बाबूलाल वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रीराम गौशाला के सामने भैंसवा जोड़ क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी और देवास जिले की पीपलरावा थाना पुलिस के सहयोग से पुलिस ने आरोपित सचिन (35) निवासी देवास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ देवास और शाजापुर जिलों में चोरी, आबकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों से जुड़े कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़