Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
17 Jun, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु का पांच दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के छह शहरों और कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, योग दिवस, सिकल सेल दिवस समारोह तथा दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

भोपाल, 17 जून।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिनों के मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान उनका कार्यक्रम इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में निर्धारित है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वे सहभागिता करेंगी।

18 जून को राष्ट्रपति इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के "एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग" कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन और आरती में भी भाग लेंगी।

19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति की उपस्थिति रहेगी। इसके अगले दिन 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी।

21 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी।

22 जून को राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे के दौरान राज्य शासन ने विभिन्न स्थानों पर अगवानी और विदाई के लिए मंत्रियों को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार इंदौर में 18 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट अगवानी करेंगे, जबकि 19 जून को विदाई की जिम्मेदारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी गई है। बैतूल में 18 जून को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अगवानी और विदाई दोनों दायित्व निभाएंगे।

खंडवा के ओंकारेश्वर में 18 और 19 जून को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में 20 और 21 जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे।

श्योपुर में 21 और 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा ग्वालियर में 21 और 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नियुक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़