Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
23 May, 2026

गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर जल पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को दी गई चेतावनी

जल पुलिस ने हरिद्वार में गंगा घाटों पर सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें श्रद्धालुओं को छलांग न लगाने और प्रशासन द्वारा चिह्नित सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सलाह दी।

हरिद्वार, 23 मई।

गंगा के तटों पर बढ़ती जनसख्या और संभावित दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शनिवार को जल पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।

इस मुहिम के अंतर्गत जल पुलिस के जवानों ने विभिन्न घाटों पर जाकर निवासियों, युवाओं तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए प्रेरित किया। जवानों ने विशेष रूप से यह आग्रह किया कि श्रद्धालु पुलों या अन्य ऊंचाई वाले ढांचों से गंगा में छलांग लगाने जैसे जोखिम भरे कार्य कदापि न करें। जल पुलिस ने श्रद्धालुओं को केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की सख्त सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के प्रति रत्ती भर भी लापरवाही गंभीर हादसों को निमंत्रण दे सकती है। इस अभियान के माध्यम से जनमानस को शासन द्वारा प्रसारित सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और एक सुरक्षित स्नान अनुभव सुनिश्चित करने का पुरजोर अनुरोध किया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़