Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
29 May, 2026

चाईबासा के 9 खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए होने पर स्थानीय संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उत्साह बढ़ाया।

पश्चिमी सिंहभूम, 29 मई।

चाईबासा स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग संगठन के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

यह प्रतियोगिता 31 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ओडिशा के खुरदा में आयोजित होगी, जिसका आयोजन वाको इंडिया ऑर्गेनाइजर द्वारा किया जा रहा है।

चयनित खिलाड़ियों में ऋतुराज गोप, समीर होनहागा, साहिल बरी, रितेश कुंकल, जितेन सोरेन, सनातन सवाईया, सुमन सौरभ सिंकु, सोनाराम गोप और सैमुअल वोयपाई शामिल हैं। टीम का नेतृत्व कोच बालकिशन देवगन और आकाश हेमब्रोम द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चाईबासा में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।

इस दौरान आदिवासी युवा महासभा के अध्यक्ष ईपील सामड, शेर सिंह बिरूआ, युवा कांग्रेस के दिन बंधु बोईपाई, झामुमो युवा मोर्चा के सनातन पाठ पिंगवा, भगवान तमसो, संजय लागुरी, मार्शल डिग्गी, वुडन डिग्गी सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों को खुरदा रवाना होने से पूर्व शुभकामनाएं दीं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़