Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
20 Jun, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 7 गाड़ियां बरामद, सरगना समेत 3 गिरफ्तार और 3 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं।

पश्चिमी सिंहभूम, 20 जून।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर-जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ा जामदा और नोवामुंडी थाना क्षेत्रों में एक विशेष संयुक्त अभियान चलाकर चोरी की 7 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह में शामिल 3 विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध (हिरासत में) किया है। पुलिस तफ्तीश में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस गिरोह द्वारा चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल छिनतई (राहजनी), लूटपाट और अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।

शनिवार को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान (एसपी) अमित रेनू को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा जामदा और नोवामुंडी के सीमावर्ती इलाकों में चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

पुलिस की विशेष टीम ने बड़ा जामदा के टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के मकान, नोवामुंडी के डुकासाई स्थित संदीप पिंगुवा के गुप्त ठिकाने तथा बड़ा जामदा लाल बिल्डिंग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए वाहनों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 7 चोरी के वाहन बरामद किए। बरामद किए गए वाहनों में 5 हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल (जेएच05सीपी-7512) और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (जेएच05बीवी-2807) शामिल हैं।

इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने टंकीसाई निवासी दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू (20 वर्ष), डुकासाई निवासी संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली (25 वर्ष) तथा भट्ठीसाई निवासी बॉबी दास (19 वर्ष) को धर-दबोचा है। पुलिस के अनुसार, दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा इस गिरोह के मुख्य सरगना हैं, जिनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं।

इस पूरे मामले को लेकर गुवा-बड़ा जामदा थाना में कांड संख्या 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि पकड़े गए किशोरों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ पिछले 18 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। पुलिस इस अल्पावधि में कुल 27 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर चुकी है। एसपी अमित रेनू ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़