Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
07 Jul, 2026

भोपाल : एशियन गेम्स खिलाड़ियों का मंत्री सारंग ने बढ़ाया हौसला

टी.टी. नगर स्टेडियम में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले मध्यप्रदेश के 22 खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भोपाल, 07 जुलाई।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी तैयारियों, प्रशिक्षण, फिटनेस और आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का बड़ी संख्या में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और प्रदेश सरकार के खेल विकास संबंधी प्रयासों का परिणाम बताया। उनका कहना था कि मध्यप्रदेश लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत खेल पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, वैज्ञानिक कोचिंग, खेल विज्ञान, पोषण, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सरकार की प्राथमिकता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर स्तर पर आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराना है।

विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि एशियन गेम्स केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव अर्जित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारियां जारी रखने का आह्वान किया। साथ ही प्रशिक्षकों और खेल विभाग के अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्पण से प्रदेश के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आगामी एशियन गेम्स के लिए मध्यप्रदेश के 22 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में क्वालिफाई किया है। इनमें एथलेटिक्स, शूटिंग, रायफल, कैनो स्लालम, कैनोइंग, कायाक, शॉटगन, क्लाउड जुडो और घुड़सवारी सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनसे प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है।

इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव संजीव सिंह, संचालक अंशुमन यादव, उपसचिव अजय श्रीवास्तव, खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, खेल अकादमियों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़