Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हरियाणा
29 May, 2026

नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 20 किलो चूरापोस्त के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी में महिला सहित दो लोगों को 20 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य छापेमारी में जुआ खेलते 25 लोगों को 5.71 लाख रुपये के साथ दबोचा गया है।

सिरसा, 29 मई।

पुलिस ने नशा तस्करों और जुआरियों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक कार से 20 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर जुआ खेलते 25 लोगों को रंगे हाथों दबोचा है।

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम प्रताप नगर क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार से 20 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी जितेंद्र सिंह और रज्जोबाई के रूप में हुई है। पुलिस ने नशा और तस्करी में इस्तेमाल कार जब्त कर ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर, शहर के चंडीगढिया मोहल्ला में चल रहे एक बड़े जुए के अड्डे पर सीआईए ऐलनाबाद ने दबिश दी। पुलिस ने मकान मालिक समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 लाख 71 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़