सिलीगुड़ी, 13 जुलाई।
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली। फांसीदेवा के घोषपुकुर-बागडोगरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 929 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान राजीब शेख और रशीदुल शेख के रूप में हुई है। दोनों आरोपित मालदा जिले के निवासी बताए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ को मालदा से सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।















