Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शिक्षा
03 Jun, 2026

सीबीएसई को सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन मिले

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया है कि पोर्टल के माध्यम से सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए अब तक 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।

नई दिल्ली, 03 जून ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी दी है कि उसके ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, जो सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित हैं।

बोर्ड के अनुसार इनमें लगभग 4,900 आवेदन केवल सत्यापन के लिए प्राप्त हुए हैं, जबकि 39,000 से अधिक आवेदन पुनर्मूल्यांकन के लिए दर्ज किए गए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

सीबीएसई ने बताया कि वह इस पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि छात्रों को सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम सेवा उपलब्ध कराई जा सके। बोर्ड ने यह भी कहा कि डिजिटल प्रणाली को अधिक भरोसेमंद और छात्र-अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़