Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पंजाब
25 May, 2026

कपिल शर्मा के अमृतसर घर के बाहर फायरिंग का दावा, पुलिस ने जांच में अफवाह बताया

अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के आवास के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों द्वारा गोली चलाने का दावा सामने आने के बाद पुलिस ने जांच में इसे अफवाह बताते हुए इलाके को सील कर सीसीटीवी जांच शुरू कर दी है और लोगों से सही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

अमृतसर, 25 मई ।

अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के निवास स्थान के बाहर कथित रूप से फायरिंग होने का मामला सामने आया है।

परिजनों के सूत्रों के अनुसार बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और गोली चलाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसके बाद किसी भी प्रकार की फायरिंग की पुष्टि से इनकार कर दिया गया।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त ने इस पूरे मामले को अफवाह करार देते हुए लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और सही जानकारी पर ही भरोसा करें।

बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ मौजूद हैं।

इससे पहले भी उनके कनाडा स्थित कैफे पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़