Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
30 Apr, 2026

मौसम का कहर, यूपी-बिहार में 18 मौतें, कई राज्यों में अलर्ट

देश के कई राज्यों में अचानक बदले मौसम के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत दर्ज की गई और कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल।

देश के कई राज्यों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं कुछ राज्यों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा, जिससे भीषण गर्मी का असर भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से तेरह लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे अधिक सात मौतें दर्ज की गईं। बिहार में भी पांच लोगों की जान गई, जिसमें पटना में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है।

राजस्थान के कोटा में एक मकान पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। दिल्ली में गुरुवार दोपहर के बाद ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम अचानक बदल गया। उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में भी बारिश के साथ ओले गिरे। कई इलाकों में वाहनों और फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मध्य प्रदेश के भोपाल और सीधी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में भी कई राज्यों में आंधी-बारिश और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और गर्म हवाएं चलने की आशंका है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़